फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों का आतंक: ATM से कैश लूटने आए थे चोर, आग लगने पर गैस कटर मशीन व छोटा सिलिंडर छोड़कर फरार

Fri, 05 Aug 2022 08:44 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

शहर में चोरों का आतंक फैला हुआ है। बीती रात चोरों ने एक एटीएम में नगदी लूटने का प्रयास किया लेकिन, एटीएम में आग लगने से चोर गैस कटर मशीन व छोटा सिलिंडर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
मेरठ में एटीएम से नगदी लूटने की कोशिश। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद के मवाना में बस स्टैंड पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित स्टेट बैंक के एटीएम से चोरों ने नगदी लूटने का का प्रयास किया। हालांकि इस दौरान मशीन में आग लग गई और चोर मौके से फरार हो गए। उधर, आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


बस स्टैंड पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर स्टेट बैंक का एटीएम है। बीती रात चोरों ने मशीन को काटकर इसमें से नगदी लूटने करने का प्रयास किया। जिससे मशीन के अंदर आग लग गई। आग लगने पर चोर वहां से फरार हो गए। वहीं आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें: कांवड़ लाने वाले बाबू खान का दर्द: ...साहब मेरा तीन साल का मानदेय रोक दिया, SDM ने सुनी पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं धुआं और आग बुझने पर एटीएम के अंदर गैस कटर मशीन व छोटा सिलिंडर मिला। जिससे स्पष्ट हुआ कि चोरों ने मशीन को काटकर नगदी चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन मशीन में आग लगने से वे नकदी चोरी करने में सफल नहीं हो सके और गैस कटर व छोटा सिलिंडर आदि छोड़कर उनको मौके से फरार होना पड़ा। चोरों ने एटीएम में घुसने से पूर्व बाहर व अंदर लगे कैमरे को भी घुमा दिए थे, जिससे वे सीसीटीवी कैमरा में कैद ना हो सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें