दिल्ली की युवती को तीन युवक अगवा कर मेरठ ले आए, जिसके बाद रोडवेज बस अड्डे पर छोड़कर भाग गए। युवती के पिता देर रात मेरठ पहुंचे और बेटी को अपने साथ लेकर चले गए। वहीं सदर बाजार पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी की। परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इंकार कर दिया।
दिल्ली की रहने वाली एक युवती रोडवेज बस अड्डे पर फूट-फूटकर रो रही थी। यहां लोगों ने पूछा तो उसने अपने को दिल्ली का बताते हुए यहां पर कुछ युवकों के द्वारा छोड़कर जाने की बात कही। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और पुलिस ने जानकारी की। पुलिस ने आरोपियों की तलाश रोडवेज और आसपास भी की लेकिन वह नहीं मिले।
यह भी पढ़ें: कांवड़ लाने वाले बाबू खान का दर्द: ...साहब मेरा तीन साल का मानदेय रोक दिया, SDM ने सुनी पूरी कहानी
बताया जा रहा है कि आरोपी मौके से कार लेकर भाग गए। रात में करीब पौन बजे दिल्ली से युवती के पिता का फोन आया और वह अपने साथ लेकर चले गए। वहीं सदर बाजार पुलिस का कहना है कि युवती को अगवा करने का मामला नहीं है। युवती के परीक्षा में नंबर कम आए थे, जिसके चलते वह परिजनों के डर से मेरठ आ गई थी। पिता रात में ही मेरठ आए और बेटी को लेकर चले गए।