मेरठ में एटीएम से नगदी लूटने की कोशिश।
- फोटो : amar ujala
मेरठ जनपद के मवाना में बस स्टैंड पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित स्टेट बैंक के एटीएम से चोरों ने नगदी लूटने का का प्रयास किया। हालांकि इस दौरान मशीन में आग लग गई और चोर मौके से फरार हो गए। उधर, आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
बस स्टैंड पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर स्टेट बैंक का एटीएम है। बीती रात चोरों ने मशीन को काटकर इसमें से नगदी लूटने करने का प्रयास किया। जिससे मशीन के अंदर आग लग गई। आग लगने पर चोर वहां से फरार हो गए। वहीं आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
यह भी पढ़ें: कांवड़ लाने वाले बाबू खान का दर्द: ...साहब मेरा तीन साल का मानदेय रोक दिया, SDM ने सुनी पूरी कहानी
वहीं धुआं और आग बुझने पर एटीएम के अंदर गैस कटर मशीन व छोटा सिलिंडर मिला। जिससे स्पष्ट हुआ कि चोरों ने मशीन को काटकर नगदी चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन मशीन में आग लगने से वे नकदी चोरी करने में सफल नहीं हो सके और गैस कटर व छोटा सिलिंडर आदि छोड़कर उनको मौके से फरार होना पड़ा। चोरों ने एटीएम में घुसने से पूर्व बाहर व अंदर लगे कैमरे को भी घुमा दिए थे, जिससे वे सीसीटीवी कैमरा में कैद ना हो सके।