फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चोरों ने मोबाइल शोरूम पर बोला धावा, कुंबल कर उड़ाए दो लाख के फोन, शटर खोला तो उड़ गए मालिक के होश

Fri, 05 Jan 2024 02:24 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ के कंकरखेड़ा में चोरों ने एक मोबाइल शोरूम पर रात में धावा बोल दिया। चोर दो लाख रुपये के मोबाइल चोरी करके ले गए। वहीं, शोरूम मालिक ने शुक्रवार सुबह शटर खोला तो उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
शोरूम पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में सरधना रोड स्थित एक मोबाइल शोरूम पर बृहस्पतिवार देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने मोबाइल शोरूम से लगभग दो लाख रुपये कीमत के मोबाइल चोरी कर लिए। शुक्रवार सुबह शोरूम स्वामी दुकान पर पहुंचा तो मामले की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।

विज्ञापन


कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की श्रद्धापुरी फेज-2 निवासी संजीव शर्मा ने शुक्रवार सुबह थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उनका सरधना रोड स्थित डिफेंस एंक्लेव के बराबर में डिफेंस प्लाजा में बाबा मोबाइल गैलरी के नाम से एक शोरूम शोरूम है। बृहस्पतिवार रात वह शोरूम बंद कर घर चले गए थे। देर रात चोर दीवार में कुंबल कर शोरूम के अंदर घुस गए। चोर दुकान में रखे लगभग दो लाख रुपये कीमत के मोबाइल चोरी करके ले गए हैं।

वहीं, शुक्रवार सुबह दुकान स्वामी ने जैसे ही शोरूम का शटर खोला तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। शोरूम के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। वहीं, शोरूम से मोबाइल गायब थे। वहीं, पीड़ित का शोर सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें: UP: धार्मिक स्थल के निर्माण पर दो समुदायों में ठकराव, जमकर पथराव, जेसीबी भी क्षतिग्रस्त, 12 से अधिक लोग घायल
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के बाद डायल-112 व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है। सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Meerut: वेटर की लाश मिलने से सनसनी, पुलिस मान रही मौत की ये वजह, कैंटीन में करता था काम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें