फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के घर में घुसे चोर, चोरी कर ले गए नकदी और जेवरात

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता के घर में घुसे चोर, चोरी कर ले गए नकदी और जेवरात
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। क्षेत्र के गांव रहदरा में चोरों ने भाजपा नेता के घर में घुसकर कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर हजारों की नकदी व जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित ने चोरी की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। पीड़ित की ओर से अज्ञात के खिलाफ चोरी की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात चोरों ने गांव रहदरा में भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेश त्यागी पुत्र कैलाश के घर में घुसकर कमरे में रखी दो अलमारियों का ताला तोड़कर उसमें रखे 10 हजार रुपये, एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक जोड़ी सोने के कुंडल चोरी कर लिए। रात करीब डेढ़ बजे योगेश की मां शौच जाने के लिए उठी तो उन्होंने घर का दरवाजा खुला देखा और सामान इधर-उधर बिखरा पाया। जिसे देखकर उन्होंने योगेंद्र को जानकारी दी। मां-बेटे ने कमरे में जाकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा हुआ था। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस अपने साथ फॉरेंसिस टीम लेकर पहुंची और पीड़ितों से जानकारी लेते हुए चोरों की तलाश की। पीड़ित योगेश ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें