फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने बाइकों के दो शोरूम व एक गैराज में कुंबल कर नकदी व सामान साफ किया

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने बाइकों के दो शोरूम व एक गैराज में कुंबल कर नकदी व सामान साफ किया
विज्ञापन

मवाना। मेरठ रोड पर बड़ा महादेव मंदिर के सामने बाइकों के दो शोरूम तथा एक गैराज में कुंबल कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। तीनों ने थाने में तहरीर दी है।
मोहल्ला मुन्नालाल निवासी सर्वेंद्र सिंह ने तहरीर में बताया कि बड़ा महादेव मंदिर के सामने शिवम ऑटो मोबाइल के नाम से बाइक का शोरूम है। बुधवार रात चोरों ने कुंबल कर शोरूम में रखे एक हजार रुपये के बाइक के पार्ट्स चोरी कर लिए।
विज्ञापन

मोहल्ला मुन्नालाल निवासी ओमकार सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बड़ा महादेव मंदिर के सामने ओमकार ऑटोमोबाइल्स के सामने टीवीएस बाइक का शोरूम है। बुधवार को साप्ताहिक बंदी थी। बृहस्पतिवार सुबह शोरूम खोला तो पाया कि छत में लगे गेट को तोड़कर शोरूम में रखे लगभग एक लाख 20 हजार रुपये चोरी कर लिए।
वहीं, गैराज मालिक प्रमोद ने तहरीर में बताया कि बड़ा महादेव मंदिर के सामने उसका कारों की मरम्मत का गैराज है। गैराज की पीछे की दीवार में कुंबल कर चोर तीन हजार रुपये चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद
शिवम ऑटोमोबाइल बाइक शोरूम में 14 नवंबर को भी चोरी हुई थी। बदमाश 72460 रुपये, दो टैबलेट, एक कैमरा, दो मोबाइल, पंखा, बाइक चेसिस, 10 हजार कीमत के पार्ट्स चोरी कर ले गए थे। दोनों चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। बुधवार रात चोरी करने वाले बदमाश भी सीसीटीवी में कैद हुए हैं। दोनों वहीं चोर हैं, जिन्होंने एक माह पहले चोरी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें