फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध के टैंकर से निकले पहियों की चपेट में आकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दूध के टैंकर से निकले पहियों की चपेट में आकर महिला की मौत
विज्ञापन

बहसूमा। मेरठ-पौड़ी राजमार्ग स्थित गांव फिरोजपुर के पास बृहस्पतिवार को दूध के टैंकर का पिछले पहियों का जोड़ा निकलकर बस के इंतजार में सड़क किनारे खड़ी बुजुर्ग महिला से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला नजदीक ही एक कूड़ी में जा धंसी। हादसे के बाद ग्रामीणों व परिजनों ने महिला को कूड़ी से बाहर निकाला, लेकिन तक उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक टैंकर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गांव फिरोजपुर निवासी सतबीरी (65) पत्नी धन सिंह बृहस्पतिवार सुबह करीब 9.30 बजे रामराज जाने के लिए बस के इंतजार में गांव के नजदीक मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान रामराज की तरफ से आ रहा दूध का टैंकर वहां से गुजरा। अचानक टैंकर का पिछले पहियों का जोड़ा निकलकर महिला को टक्कर मारते हुए खेत में जा गिरा। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला सड़क किनारे पड़ी गोबर की कूड़ी में धंस गई। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने कूड़ी से महिला को बाहर निकाला। लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे ग्राम प्रधान पति डॉ. जितेंद्र कुमार व शमीम अहमद ने परिजनों का ढांढस बंधाया। पुलिस ने मृतक बुजुर्ग महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। मृतक महिला के पुत्र सचिन उर्फ अवतार ने टैंकर चालक बलजीत पुत्र उग्रसैन निवासी खरखौदा के खिलाफ लापरवाही से टैंकर चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। हादसे के बाद पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें