मेरठ की टीम में आईपीएल स्टार रिंकू सिंह भी खेलेंगे। जबकि मेरठ में प्रशिक्षण लेने वाले हापुड़ के कार्तिक त्यागी को मेरठ टीम में लिया गया है। मेरठ के तेज गेंदबाज पूर्णांक त्यागी, मेरठ के दाएं हाथ के बल्लेबाज ऋतुराज शर्मा को मेरठ मावेरिक्स टीम के लिए खरीदा गया है। इनके अलावा मेरठ टीम में दिव्यांश जोशी, माधव कौशिक, कुनाल यादव, स्वास्तिक चिकारा, प्रनांक त्यागी, शोएब सिटीकी, वैभव चौधरी, उवेश अहमद, रितुराज शर्मा, आकाश सैन, योगेंद्र धूलिया, अभिनव तिवारी, पार्थ जैन, जमशेद आलम, रोहित राजपाल, राजीव चतुर्वेदी, कुलदीप कुमार, युवराज यादव को टीम में शामिल किया गया है।
भुवी नोएडा और प्रियम लखनऊ के लिए खेलेंगे
भारतीय टीम के स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार नोएडा सुपर किंग्स की ओर से खेलेंगे, जबकि प्रियम गर्ग को लखनऊ ने खरीदा है। शिवम मावी को काशी रूद्राक्ष ने खरीदा है। मेरठ के समीर चौधरी गोरखपुर लायंस और समीर रिजवी कानपुर सुपर स्टार्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। भामाशाह पार्क के सीनियर कोच संजय रस्तोगी ने बताया कि यूपी क्रिकेट लीग खिलाड़ियों के लिए एक क्रांति के रूप में सामने आएगा। नीलामी में मेरठ के अधिकतर प्रातिभाशाली क्रिकेटर बिके हैं। लीग से खिलाड़ियों की प्रतिभा सामने आएगी। जिसका आईपीएल नीलामी में खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा।