फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शाही जामा मस्जिद में आज होगी बैठक, ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ने पर होगा निर्णय; जानें क्या है पूरा मामला

Tue, 03 Jun 2025 12:24 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में ईद-उल-अजहा की नमाज कौन पढ़ाएगा, इसे लेकर विवाद है। इस प्रकरण में दो गुट बन गए हैं। एक गुट ईदगाह कमेटी का है और दूसरा शहर काजी डॉ. सालिकीन सिद्दीकी के समर्थकों का।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ने को लेकर चल रहे विवाद में मंगलवार को शाही जामा मस्जिद में बैठक होगी। इसमें निर्णय लिया जाएगा कि नमाज कौन पढ़ाएंगे और वक्त क्या रहेगा। सोमवार को भी जामा मस्जिद में इस विषय पर चर्चा हुई। इसके बाद शहर काजी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल डीएम और एसएसपी से मिला। उन्हें इस बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन


दरअसल, ईद-उल-अजहा की नमाज कौन पढ़ाएगा, इसे लेकर विवाद है। इस प्रकरण में दो गुट बन गए हैं। एक गुट ईदगाह कमेटी का है और दूसरा शहर काजी डॉ. सालिकीन सिद्दीकी के समर्थकों का। ईदगाह कमेटी देवबंद से आलिम बुलाना चाहती है, जबकि शहर काजी के समर्थक चाहते हैं कि शहर काजी ही नमाज पढ़ाएं।

इस मामले में ईदगाह कमेटी का कहना है कि शहर काजी आलिम नहीं हैं, इसलिए ईद की नमाज किसी आलिम-ए-दीन को पढ़ानी चाहिए, जबकि शहर काजी का कहना है कि पहले से शहर काजी ही नमाज पढ़ाते आ रहे हैं। इस प्रकरण में डीएम और एसएसपी से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में काजी जैनुल राशिदीन, कारी अनवार, कारी सलमान कासमी, मईनुद्दीन गाजी, हाजी शीराज रहमान, मौलाना जाकिर, आदिल अंसारी, महफूज उर्फ गुड्डू , इकराम इलाही सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: पुजारी का शव घर में मिला, गोली लगने से मौत, पत्नी से चल रहा था विवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें