फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षितगढ़ रेंज में जंगली जानवर के हमले से किसान लहूलुहान, दिल्ली रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ/परीक्षितगढ़। परीक्षितगढ़ रेंज के सौंदत गांव में रविवार देर रात जंगली जानवर के हमले से किसान मतलूब (55) लहूलुहान हो गए। हालत गंभीर होने पर उनको दिल्ली एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। ग्रामीणों ने तेंदुए के हमले की जानकारी दी। वन विभाग के अफसर सोमवार सुबह मौके पर पहुंचे। जांच कर जानवरों के पदचिह्न लेकर लौट आए। वन क्षेत्राधिकारी विनोद कुमार सजवाण का दावा किया कि किसान पर किसी अन्य जंगली जानवर ने हमला किया है। तेंदुए होने की पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


गांव सौंदत निवासी मतलूब रविवार रात सौंदत-बौंद्ररा संपर्क मार्ग स्थित अपने खेत पर नलकूप से सिंचाई करने गए थे। रात में करीब 12:30 बजे किसान मतलूब पर खेत पर अचानक एक जंगली जानवर ने हमला कर दिया। हमले से किसान की छाती, पेट, हाथ जख्मी हो गए। किसान ने टॉर्च की रोशनी दिखाई तो जानवर भाग गया। किसान लहूलुहान अवस्था में नलकूप पर पहुंचे और वहां खड़ी बाइक लेकर अपने घर आ गए। किसान का कहना है कि हमला करने वाला वन्य जीव तेंदुआ था। इसकी जानकारी लगने पर गांव के 100 से अधिक लोग लाठी-डंडे व टॉर्च लेकर खेत पर पहुंचे।
वहां पर वन्य जीव के पदचिह्नों के आधार पर आसपास में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। घायल किसान के परिजनों ने उपचार के लिए मेरठ निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत खराब होने पर डॉक्टरों ने किसान को दिल्ली अस्पताल रेफर कर दिया। इस हमले की जानकारी पर सोमवार को वन्य अधिकारी अपनी टीम पहुंची। वन्य अधिकारियों ने कहा कि प्राथमिक जांच में तेंदुए की पुष्टि नहीं है। कोई दूसरा वन्य जीव हो सकता है। जिसकी तलाश में अभी टीम लगी हुई। घायल किसान की हालत में सुधार है और उनको दिल्ली अस्पताल से शाम को छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन


गांव में दहशत का माहौल
गांव अगवानपुर, नीमका, आलमगिरपुर बढ़ला 12, सौंदत, सौफरी, गेसूपुर, आदि गांवों में तेंदुए ने किसानों पर हमला भी कर चुका है। किसानों ने वन विभाग से इस मामले की शिकायत की थी। लेकिन वन कर्मी जंगली जानवर बताकर पल्ला झाड़ लेते हैं। जिससे कई गांव के किसानों में दहशत व्याप्त है। किसान मतलूब पर वन्य जीव द्वारा हमले के बाद गांव के लोगों में भी दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें