फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में बाइक गिरने पर हुआ था दोनों में झगड़ा, ईंट मारकर कर दी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में बाइक गिरने पर हुआ था दोनों में झगड़ा, ईंट मारकर कर दी हत्या
विज्ञापन

दौराला। शराब के नशे में बाइक गिरने पर दोस्त ने सुपरवाइजर की ईंट से कूंचकर हत्या की थी। पुलिस ने हत्या के 12 घंटे बाद ही आरोपी को हिरासत में ले लिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद कर ली और घटना का खुलासा कर दिया।
लोहिया गांव के पास श्मशान में बुधवार को मूलरूप से आंबेडकर नगर जिले के डढरा गांव निवासी अजय का खून से लथपथ शव पड़ा मिला था। अजय दौराला चीनी मिल में प्राइवेट ट्रांसपोर्ट में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थ। वह दौराला की बंगला कॉलोनी में पिछले 10 वर्षों से पत्नी नीलम व दो बच्चों के साथ रह था। उसकी हत्या के मामले में 12 घंटे बाद ही पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर उसके दोस्त मूलरूप से मुजफ्फरनगर व हाल निवासी दौराला की आकांक्षा कॉलोनी में रहने वाले प्रेमपाल को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसपी सिटी विनीट भटनागर ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बुधवार देर रात अजय गाड़ी में मॉल भरवाने की बात कहकर घर से निकला था। रात में उसने दोस्त प्रेमपाल के साथ दौराला में शराब पी। इसके बाद वह दोनों लोहिया में शराब के ठेके पर पहुंचे। यहां भी दोनों ने शराब पी। शराब ज्यादा पीने के कारण दोनों नशे में हो गए। बाइक पर आने के दौरान प्रेमपाल से बाइक गिर गई, जिसे लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। अजय ने प्रेमपाल के थप्पड़ मार दिया। गुस्साए प्रेमपाल ने पास में पड़ी ईंट से अजय पर अंधाधुंध वार किए। जिस कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने प्रेमपाल की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

शराब ने बना दिया दोस्त का कातिल
आंखों में पछतावे के आंसू लिए प्रेमपाल ने कहा कि शराब ने उसे दोस्त का कातिल बना दिया। वह ऐसा नहीं करना चाहता था। नशे में वह गुस्से पर काबू नहीं कर पाया। जिस कारण उसके हाथों दोस्त का खून हो गया। दोनों में काफी गहरी मित्रता थी। एक-दूसरे के घर आना-जाना था। दोनों एक-दूसरे की मदद के लिए हर वक्त तैयार रहते थे। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम से शव आने के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में अजय का अंतिम संस्कार कर दिया। पत्नी नीलम का रो-रोकर बुरा हाल था। छोटे बच्चे मां को रोते देख बिलख रहे थे। उन्हें इस बात का जरा भी एहसास नहीं था कि अब उनके सिर से पिता का साया उठ चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें