फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली की रात चार स्थानों पर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली की रात चार स्थानों पर चोरी
विज्ञापन

मेरठ। सर्दी बढ़ते ही चोरी की वारदात बढ़ने लगी हैं। दीपावली की रात बेखौफ बदमाशों ने चार जगह चोरी की वारदात की। बदमाश लगातार ऐसी घटनाएं कर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।
कोतवाली बुढ़ाना गेट निवासी जीशान का कैलाशपुरी चौकी के सामने सैलून है। पास में ही लिसाड़ीगेट फतेहउल्लापुर निवासी शहजाद की बैंड की दुकान है। शुक्रवार सुबह दोनों दुकान खोलने पहुंचे तो पहले से शटर के ताले खुले देख वह दंग रह गए। शटर उठाया तो अंदर सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। उन्होंने पड़ोसी दुकानदारों को जानकारी दी। कुछ ही देर में नौचंदी थाने की पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पता चला कि सैलून से चोर इनवर्टर, बैटरे सहित कुछ अन्य सामान चोरी किया गया। बैंड की दुकान से भी काफी सामान गायब था। कुछ सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए हैं। उधर, लिसाड़ीगेट में समर गार्डन निवासी साकिब कपड़ों की दुकान पहुंचा तो दुकान के ताले टूटे थे। करीब एक लाख रुपये के कपड़े चोरी हो गए। इसी क्षेत्र के हापुड़ रोड पर अशफाक की हार्डवेयर की दुकान भी चोरों ने खंगाल दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें