फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी में सोती रही पुलिस, पांच दुकान खंगाल गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रह्मपुरी में सोती रही पुलिस, पांच दुकानें खंगाल गए चोर
विज्ञापन

मेरठ। शहर में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। सर्द मौसम में रविवार रात ब्र्रह्मपुरी क्षेत्र के पाशा कांप्लेक्स में पांच दुकानों में चोरों ने सेंध लगा दी। सर्द मौसम में पुलिस सोती रही और चोरों ने दुकानें खंगाल दीं। इन दुकानों से काफी सामान चोरी किया गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
पाशा कांप्लेक्स में हुमायूं नगर की रहने वाली जोया का नाज पार्लर है। यहां से चोर शटर उखाड़कर 80 हजार रुपये ले गए। इसके बराबर में कर अधिवक्ता उस्मान का चैंबर है। यहां इनवर्टर बैटरी चोरी की गई। कांपलेक्स में अहमद एसोसिएट से जुड़े शाहबाज की दुकान से दो बैटरी, एक इनवर्टर और एक प्रिंटर चोरी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दानिश निवासी लिसाड़ी गेट की कनफेक्शनरी की दुकान से भी करीब 20 हजार रुपये कैश सहित अन्य समान चारी किया गया। इसके साथ ही डॉ. शाद की दुकान से इनवर्टर, बैटरी और 15 हजार हजार रुपये चोरी किए गए। इन घटनाओं की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें