फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: झूठा निकला 50 लाख के जेवरात चोरी का मामला, कारीगर भागा नहीं मां को देखने गया था घर, सामने आया पूरा सच

Sat, 07 Oct 2023 07:22 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : पुलिस ने उससे मोबाइल पर बात की तो उसने बताया कि एक सराफ के जेवरात हैं, वे दुकान में ही रखे हुए हैं, बाकी सराफ झूठ बोल रहे हैं। इस मामले का पूरा सच सामने आ गया है।
विज्ञापन
नाजिर का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में नील की गली से कारीगर नाजीरुद्दीन उर्फ नाजिर पॉलिश के लिए दिए गए चार सराफ के 50 लाख रुपये के जेवरात लेकर फरार नहीं हुआ था। मां के अचानक बीमार होने के कारण वो दुकान बंद करके घर चला गया था। दुकान की चाभी मकान मालिक को दे गया था।

विज्ञापन


शनिवार को पुलिस ने उससे मोबाइल पर बात की तो उसने बताया कि एक सराफ के जेवरात हैं, वे दुकान में ही रखे हुए हैं, बाकी सराफ झूठ बोल रहे हैं। पुलिस ने वीडियोग्राफी कराते हुए मकान मालिक से चाभी लेकर व्यापारियों के सामने दुकान खोली तो सराफ अक्षत जैन के सारे जेवरात मिल गए।

देहली गेट के नील गली बांके बिहारी मार्केट में अक्षत जैन की पाश्वी ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। शनिवार को उन्होंने देहली गेट थाने में तहरीर दी थी कि न्यू सरदार मार्केट में पॉलिश करने वाला कारीगर नाजीरुद्दीन उर्फ नाजिर पुत्र कौसर अली उनके 530 ग्राम सोने के जेवरात लेकर भाग गया है। वे जेवरात उन्होंने पॉलिश कराने के लिए दिए थे।

अक्षत जैन के बाद तीन और सराफ सैयद मंडल, मोहम्मद शरीफ और शेख जावेद अली ने लाखों रुपये के जेवरात लेकर भागने की तहरीर दी थी। देहली गेट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कारीगर की तलाश शुरू कर दी थी।

वहीं, शनिवार को कारीगर के मोबाइल फोन पर थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह की नाजीरुद्दीन से बात हो गई। उसने बताया कि उसकी मां की हालत अचानक बिगड़ गई, जिसकी वजह से वह अपने जनपद हुगली पश्चिम बंगाल आया है, तीन दिन में वह मेरठ आ जाएगा। उसने बताया कि सिर्फ अक्षत जैन के जेवरात उसके पास हैं जोकि दुकान में ही रखे हैं। बाकी तीनों लोगों के किराए आदि के पैसे हैं, कोई जेवरात नहीं है। वो आकर उनके पैसे भी दे देगा।

इसके बाद पुलिस ने सराफ एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में मकान मालिक से चाभी लेकर दुकान खाेली तो अक्षत जैन के जेवरात रखे हुए मिल गए। थाना प्रभारी का कहना है कि अक्षत जैन के जेवरात थे, वे बरामद हो गए हैं, बाकी तीन लोगों ने गलत रिपोर्ट दर्ज कराई है। लूट के मुकदमे में एफआर लगाई जाएगी। कानूनी प्रक्रिया पूरी कराए जाने के बाद जेवरात अक्षत जैन को सौंप दिए जाएंगे। नाजीरुद्दीन मूल रूप से पश्चिम बंगाल के ग्राम बटानल ईशानपुरा थाना आरमबाग जिला हुगली का रहने वाला है। वह मेरठ बंगाली स्वर्णकार एसोसिएशन का संगठन प्रचार सचिव है। 

यह भी पढ़ें: अमर उजाला स्टिंग: IAS अफसरों के उड़े होश, व्हाट्सएप ग्रुपों पर चल रहा ये बड़ा खेल, सरकार को करोड़ों की हानि
विज्ञापन

एक सराफ के जेवरात ही कारीगर नाजीरुद्दीन को पॉलिश के लिए दिए गए थे। कारीगर मां के बीमार होने पर घर चला गया। शनिवार को उसकी दुकान से अक्षत जैन के जेवरात बरामद हो गए हैं। लूट के मुकदमे में एफआर लगाई जाएगी। - अमित राय, सीओ कोतवाली

यह भी पढ़ें: 
जोरदार स्वागत: मेरठ पहुंची गोल्डन गर्ल पारुल चौधरी, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने फूलमालाओं से किया अभिनंदन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें