फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, तो शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया

Sun, 05 Dec 2021 02:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के जानीखुर्द में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मृतक के शव को कब्रिस्तान में दफना दिया था। परिजनों को बाद में इस घटना का पता चला। परिजन बड़ी संख्या में ग्रामीणों को साथ लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे और जानी थाना पुलिस पर संगीन आरोप लगाते हुए कब्र खुदवाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के जानीखुर्द करीब एक सप्ताह पूर्व ढडरा गांव में जाहिद की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में परिजन हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। परिजन लगातार जानी पुलिस पर भी संगीन आरोप लगा रहे हैं। शनिवार को प्रशासनिक अधिकारी की मौजूदगी में पुलिस ने जाहिद के शव को कब्र से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के चाचा ने एक सप्ताह पूर्व हत्या की रिपोर्ट गांव के ही पांच युवकों के खिलाफ दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


आरोप है कि 27 नवंबर को गांव ढडरा में बच्चों के बीच हुए विवाद में जाहिद पुत्र अब्दुल करीम को गांव के ही समीर, शहीदू, नदीम और मोहसिन ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके बाद घायल जाहिद की मौत हो गई थी।

परिजनों ने घटना की जानकारी के अभाव में मृतक के शव को कब्रिस्तान में दफना दिया था। परिजनों को बाद में इस घटना का पता चला। परिजन बड़ी संख्या में ग्रामीणों को साथ लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे और जानी थाना पुलिस पर संगीन आरोप लगाते हुए कब्र खुदवाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की।
विज्ञापन


शनिवार को नायब तहसीलदार मेरठ राधेश्याम और पुलिस की मौजूदगी में गांव स्थित कब्रिस्तान से जाहिद की कब्र खुदवाकर पोस्टमार्टम के लिए शव मोर्चरी भिजवाया गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी सुखपाल सिंह का कहना है कि अधिकारियों के निर्देश पर शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें