फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की मुखबिरी के शक में हर्रा में दो पक्ष भिडे़, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की मुखबिरी के शक में हर्रा में दो पक्ष भिडे़, पांच घायल
विज्ञापन

सरूरपुर। कस्बा हर्रा में शनिवार को मुखबिरी करने के शक में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जमकर पथराव व फायरिंग हुई। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
एक माह पूर्व कस्बा हर्रा में कमेले में पशुओं के अवैध कटान की सूचना पर पुलिस ने मौके पर स्थल को नष्ट कर दिया था। तब से कस्बा हर्रा में कमेले पर पशुओं का कटान बंद है। शनिवार को शहीद पक्ष के लोगों को नौशाद पक्ष पर शक हुआ कि वह उनकी पुलिस से मुखबिरी करते हैं। इसे लेकर कुरैशी बिरादरी के इन दोनों पक्षों में शनिवार को कहासुनी के चलते गाली गलौज हो गई। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर घरों से बाहर आ गए और जमकर पथराव किया।
विज्ञापन

बताया गया कि पथराव के बाद कई राउंड फायरिंग भी की गई। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। कस्बे वासियों की सूचना पर सरूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाठियां फटकार कर लोगों को भगाया और मौके से झगड़ा कर रहे पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। बताया गया कि पथराव व फायरिंग में चार-पांच लोग जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन

घायलों को सीएचसी सरूरपुर में भर्ती कराया गया। एक युवक को हालत गंभीर होने के चलते मेरठ रेफर किया गया है। थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह का कहना है कि मामले में किसी भी पक्ष की तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें