फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन की खरीदारी शुरू हुई, घेवर की खुशबू से महक उठे बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन की खरीदारी शुरू हुई, घेवर की खुशबू से महक उठे बाजार
विज्ञापन

मेरठ। रक्षाबंधन पर्व का काउंट डाउन शुरू होते ही मिष्ठान की दुकानों पर घेवर की खुशबू लोगों को आकर्षित कर रही है। 3 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा। मिठाई की दुकानों पर घेवर और गुझिया की बिक्री आजकल खासी बढ़ गई है। इस बार बाजार में मलाई, पनीर घेवर के साथ खुरचन घेवर की वैरायटी भी ग्राहकों को लुभा रही है। कोरोना महामारी के चलते व्यापारी सावन में ग्राहकों की सुरक्षा संबंधी बातों पर भी ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में लिमिटेड मिठाई बनाई जा रही है।
बाजार में इस बार कई फ्लेवर में घेवर उपलब्ध है। चॉकलेट घेवर, केसर घेवर, देसी घी घेवर भी ग्राहक पसंद कर रहे हैं। घेवर के साथ पतीसा, मेसू पाक और परंपरागत मिष्ठान में बर्फी और गुलाब जामुन ग्राहकों लुभा रही हैं। मिष्ठान में ऐसी चीजें खरीदी जा रही हैं जो ज्यादा दिन तक सुरक्षित रहें। कलकत्ता स्वीट्स के संचालक राकेश कुमार ने बताया कि घेवर की सर्वाधिक डिमांड श्रावण मास में होती है। तीज से रक्षाबंधन तक इसकी सर्वाधिक बिक्री होती है। डिमांड को ध्यान में रखकर ही माल तैयार किया जा रहा है। रक्षाबंधन की मुख्य खरीदारी एक या दो दिन पूर्व होती है। श्रीराम चंद्र सहाय के संचालक सुनील कुमार ने बताया फूड की क्वालिटी पर इस बार विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ग्राहक मलाई घेवर और ड्राई फ्रूट घेवर ज्यादा पसंद करते हैं।
विज्ञापन

मिष्ठान के रेट में हुआ इजाफा
पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष घेवर के रेट में 10 प्रतिशत तक का इजाफा हो गया है। सदर प्रेम स्वीट्स के संचालक नीरज चावला ने बताया कि घेवर को सुरक्षित रखना जरूरी होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन के हिसाब से घेवर बनाया जा रहा है। परंपरागत ग्राहक पूर्व में ही आर्डर भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

ड्राई फ्रूट घेवर सर्वोत्तम
मिष्ठान विक्रेताओं के अनुसार, लोग ड्राई फ्रूट घेवर को सर्वाधिक पसंद करते हैं। पांच से सात घंटे के ट्रेवल के दौरान यह घेवर खराब नहीं होता है। इसके विपरीत क्रीम या मलाई घेवर को सुरक्षित रखने के लिए निश्चित तापमान की आवश्यकता होती है।
ये है मिष्ठान के रेट
देसी घी घेवर - 450 से 550 रुपये प्रति किलो
घेवर रिफाइंड - 400 से 450 रुपये प्रति किलो
पनीर घेवर - 600 से 700 रुपये प्रति किलो
खुरचन घेवर - 400 से 450 रुपये प्रति किलो
मलाई घेवर - 500 से 540 रुपये प्रति किलो
बटर नान खटाई - 400 से 500 रुपये प्रति किलो
गुझिया - 500 से 600 रुपये प्रति किलो
बर्फी - 400 से 700 रुपये प्रति किलो
गुलाब जामुन - 360 से 450 रुपये प्रति किलो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें