फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: याकूब कुरैशी की कंपनी से जुड़े लोगों को नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू

Thu, 17 Nov 2022 09:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

फैक्ट्री के मामले में हाजी याकूब कुरैशी की कंपनी से जुड़े लोगों को जहां पुलिस ने नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं उनके परिवार के सदस्यों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश जारी है। पुलिस संपत्ति का ब्यौरा भी जुटा रही है।
विज्ञापन
हाजी याकूब कुरैशी -बसपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की कंपनी से जुड़े लोगों को नोटिस देने की प्रक्रिया बुधवार को पुलिस ने शुरू कर दी। दो लोगों को नोटिस दिया गया है। पुलिस ने बताया कि याकूब की संपत्ति की पड़ताल जारी है। जल्द ही गैंगस्टर के तहत संपत्ति की जब्तीकरण की कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन


हापुड़ रोड स्थित याकूब कुरैशी की मीट फैक्टरी पर पुलिस ने 31 मार्च, 2022 को छापा मारा था। जहां पर बगैर अनुमति के मीट पैकेजिंग, प्रोसेसिंग का काम चल रहा था। याकूब कुरैशी के बेटे इमरान, फिरोज और पत्नी संजीदा बेगम समेत 17 लोगों पर खरखौदा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था।

पांच दिन पहले याकूब, पत्नी, दोनों बेटों समेत सात लोगों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ है। अब उनकी संपत्ति की जांच करने के लिए पुलिस लगी है।

पुलिस ने बताया कि याकूब की मीट फैक्टरी समेत अन्य कारोबार से जुड़ी कंपनी बनी हुई हैं। कंपनी से जुड़े 22 लोग चिह्नित हुए थे। इन सभी को नोटिस देने की बुधवार से प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि गैंगस्टर के तहत याकूब की संपत्ति जब्त करने के लिए लिखापढ़ी चल रही है। बैंक से लेकर एमडीए तक से उनकी संपत्ति जानने के लिए पुलिस द्वारा पत्राचार किया जा चुका है। छह विभागों से रिपोर्ट आनी है। उसके बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें