फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में दिखा ऐसा नजारा... पुजारी भी हैरान, देखने वालों की उमड़ी भीड़, बना कौतूहल का विषय

Mon, 20 Jul 2020 01:40 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 4
शिव की मूर्ति के आगे बैठे नाग देवता - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में नकुड़ क्षेत्र के नयागांव स्थित शिव मंदिर में पुजारी ने सोमवार की सुबह भगवान भोलेनाथ की मूर्ति के सामने नाग को बैठे देखा तो कौतूहल का विषय बन गया। इस दौरान मंदिर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर दूध और रुपए आदि चढ़ाये। इसके साथ ही बम बम भोले और भोलेनाथ के जयकारे लगाये।
विज्ञापन

2 of 4
शिव भगवान की मूर्ति के आगे बैठे नाग देवता - फोटो : अमर उजाला
नयागांव स्थित शिव मंदिर के पुजारी लक्ष्मी चंद ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब पांच बजे वह पूजा करने के लिए मंदिर गये तो विराजमान शिव भगवान की मूर्ति के आगे बैठे नाग को देखकर वह चौक गये। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत ग्राम प्रधान राजकुमार चौधरी को दी। कुछ ही देर बाद मंदिर में नाग के प्रकट होने की सूचना पूरे गांव में फैल गई। 

यह भी पढ़ें: दुस्साहस: हिस्ट्रीशीटर ने एसपी और प्रधान पति को दी धमकी, ऑडियो वायरल, पढ़ें क्या हुई बातचीत
विज्ञापन

3 of 4
इस दौरान देखने वालों की भीड़ लग गई - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद तो मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। कोई नाग को दूध पिलाने लगा तो किसी ने रुपए चढ़ाकर मन्नतें मांगी।
विज्ञापन

4 of 4
बाद में नाग को ढक दिया - फोटो : अमर उजाला
ग्राम प्रधान राजकुमार चौधरी ने बताया नाग कई घंटे तक शिव भगवान की मूर्ति के सामने बैठा रहा। बाद में भीड़ अधिक बढ़ने लगी तो किसी भी अनहोनी की आशंका के चलते ग्रामीणों ने नाग को लोहे के जालीनुमा एक टोकरे से ढक दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें