फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो की डांस पार्टी, सामने आए पांच चेहरे, आईजी बोले...

Mon, 20 Jul 2020 01:12 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
बदन सिंह बद्दो की शराब पार्टी वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
कुख्यात बदन सिंह बद्दो की डांस पार्टी में मौजूद रहे पांच लोगों को क्लीन चिट देने के मामले में फिर से जांच शुरू हो गई है। आईजी रेंज प्रवीण कुमार का कहना है कि इस डांस पार्टी में सामने आए पांच चेहरों की फिर से जांच कराई जा रही है। हालांकि पार्टी में शामिल रहे सभी लोगों से नए सिरे से पूछताछ होगी।
विज्ञापन

2 of 5
बदन सिंह बद्दो की शराब पार्टी वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में 28 मार्च 2019 को कुख्यात बदन सिंह बद्दो मुकुट महल से पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था। बद्दो की फरारी के बाद बद्दो का डांस पार्टी का यह वीडियो वायरल हुआ था। जिसको लेकर पुलिस ने जांच पड़ताल की थी। पुलिस ने दावा किया था कि डांस पार्टी का बद्दो का यह वीडियो काफी पुराना है।
विज्ञापन

3 of 5
बदन सिंह बद्दो की शराब पार्टी वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
कानपुर प्रकरण के बाद पूरे प्रदेश में मोस्ट वांटेड अपराधियों के खिलाफ अभियान छेड़ा गया तो मेरठ पुलिस ने ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो को रडार पर ले लिया। पुलिस ने बद्दो के करीबियों का रिकॉर्ड खंगाला तो यह वीडियो भी सामने आया। इस वीडियो में काफी लोग थे, जिसमें पांच नए चेहरे सामने आए, जिन्हें पुलिस ने उस समय क्लीन चिट दे दी थी। लेकिन अब दोबारा इन चेहरों की जांच शुरू कर दी है।

4 of 5
बदन सिंह बद्दो की शराब पार्टी वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
आईजी रेंज प्रवीण कुमार का कहना है कि डांस पार्टी के इस वीडियो में शामिल सभी लोगों से फिर से पूछताछ की जाएगी। जिन पांच लोगों को क्लीन चिट दी गई थी, उनके खिलाफ दोबारा से जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बदन सिंह बद्दो की शराब पार्टी वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। पुलिस ने डांस पार्टी में शामिल जिन लोगों पर कार्रवाई की थी, उनसे भी दोबारा पुलिस पूछताछ करेगी। बदन सिंह बद्दो की तलाश में पुलिस ने फिर से पुराना रिकॉर्ड खंगाला है जिसमें यह पांच नए चेहरे सामने आए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें