फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खाते से रकम कटने के बाद भी फीस भरने का संदेश भेज रहा पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र संघ के पूर्व महामंत्री ने विवि की स्पेशल बैक पेपर परीक्षा फॉर्म भरने की व्यवस्था पर उठाए सवाल
विज्ञापन

विद्यार्थियों को आ ही दिक्कत दूर करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में स्पेशल बैक पेपर परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया में अनियमितताओं और तकनीकी खामियों के कारण विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। छात्र संघ के पूर्व महामंत्री अंकित अधाना ने आरोप लगाया कि फार्म भरते समय फीस का भुगतान करने के बाद भी फीस भरने का संदेश मिल रहा है।
छात्र संघ के पूर्व महामंत्री अंकित अधाना ने बताया कि छात्रों को फार्म भरते समय सबसे बड़ी समस्या शुल्क भुगतान को लेकर सामने आ रही है। कई छात्रों के अकाउंट से फीस का भुगतान सफल होने के बावजूद पोर्टल पर उन्हें दोबारा फीस भरने का संदेश मिल रहा है। इससे छात्रों के पैसे फंस गए हैं और वह फॉर्म पूरा नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकौल अंकित छात्रों का कहना है कि जब विश्वविद्यालय प्रशासन केवल एक सेमेस्टर के छात्रों के फॉर्म ठीक से नहीं भरा पा रहा हैं, तो उनकी कार्यक्षमता पर संदेह होना स्वाभाविक है। ऐसे में छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से तत्काल इस तकनीकी खामी को दूर करने की मांग की है। उनका आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने अंतिम सेमेस्टर के छात्रों को केवल एक कोड के लिए स्पेशल बैक परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति दी हैं, लेकिन इस प्रक्रिया में भी विश्वविद्यालय पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। यदि विषम सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भी इसी अनुभवहीन एजेंसी से भरवाए गए और छात्रों को इसी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा तो छात्र विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें