फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिव ने जलंधर का वध कर देवताओं को कराया अत्याचार से मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे में चल रही श्री रामलीला मंचन के अंतिम दिन कलाकारों ने तुलसी शालिग्राम कथा एवं वीर जलंधर का मनोहारी मंचन किया। भगवान शिव द्वारा जलंधर वध देख पंडाल में बैठे श्रद्धालु हर्षित हो उठे।
विज्ञापन

मंचन के अंतिम दिन कलाकारों ने दिखाया कि भगवान शंकर समुद्र से कमंडल में जल लेकर जलंधर को प्रकट करते हैं। ऋषि नारद मुनि असुर जलंधर को भगवान विष्णु और शंकर आदि की तपस्या कर उनकी शक्ति का वरदान मांगने का उपाय बताते हैं। जलंधर भगवान विष्णु की तपस्या कर विष्णु चक्र आदि का वरदान प्राप्त कर लेता है। वरदान मिलने के बाद जलंधर देवताओं को ही ललकारना शुरू कर देता है और इंद्र पर ही अपनी शक्तियों का प्रयोग शुरू देता है।
इंद्र जलंधर से अपनी जान बचाकर ऋषि नारद मुनि के पास पहुंचते हैं। नारद मुनि इंद्र देव को भगवान शंकर के पास कैलाश पर्वत पर भेज देते हैं। इंद्रदेव को खोजते हुए कैलाश पर्वत पर जलंधर पहुंचता है और भगवान शंकर से युद्ध करने लगता है। भगवान शिव के बीच हुए युद्ध में भगवान शिव ने जलंधर का वध कर देवताओं को उसके अत्याचार से मुक्त कराया।शंकर भगवान के जयकारों से पंडाल गूंज उठा।
विज्ञापन


रामलीला कमेटी के पदाधिकारी सम्मानित

हस्तिनापुर। शुक्रवार को रामलीला मंचन का अंतिम दिन रहा। मंचन के बाद श्रीरामलीला कमेटी द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक रही। रामलीला कमेटी की ओर से नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक ने रामलीला कमेटी के सभी पदाधिकारी को सम्मानित किया। हरीश ललित, बाल मुकुंद बत्रा, अनुज शर्मा, गौरव गुर्जर, सुनील कालरा, सुभाष गबरानी, सुशील यादव, हरविन्द्र छाबड़ा, दर्शन भारद्वाज, मनोज अहलावत, अशोक जुनेजा, मदन छाबड़ा, विक्की छाबड़ा, गुलशन खट्टर, राजू नारंग आदि को मुख्य अतिथि चेयरपर्सन सुधा खटीक ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें