मांगेराम त्यागी को नोटिस दिए जाने पर लोगों में नाराजगी
कमिश्नरी में धरना दिए जाने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मांगेराम त्यागी को नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस से त्यागी समाज के लोगों में नाराजगी है। नोटिस में कहा गया है कि मेरठ में धारा 144 लागू होने के बावजूद आपके द्वारा 25 अगस्त से चौधरी चरण सिंह पार्क में धरना दिया जा रहा है। जबकि आपको पता है कि श्रीकांत त्यागी प्रकरण का जनपद मेरठ से कोई संबंध नहीं है। कई बार आपसे पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने वार्ता की लेकिन आपकी तरफ से कोई सकारात्मक रवैया नहीं अपनाया गया। धरनास्थल पर भीड़ एकत्रित कर आयुक्त कार्यालय-कलेक्ट्रेट के भीतर प्रवेश कर धरना-प्रदर्शन करने एवं सड़क जाम करने की धमकी दी जा रही है। आपके द्वारा महापंचायत करने के नाम पर लोगों की भीड़ एकत्रित कर, भीड़ को भ्रमित किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: बड़ी वारदात: डबल मर्डर की लखनऊ तक गूंज, शिखा के पिता ने SSP को बताए पांच नाम, हस्तिनापुर में ADG-IG का डेरा
श्रीकांत त्यागी प्रकरण का संबंध गौतमबुद्धनगर के बजाय मेरठ जनपद से बनाकर उपद्रव कराकर जनपद मेरठ की कानून व्यवस्था प्रभावित करना है। ऐसे में धरने को तत्काल समाप्त करें। अन्यथा कोई भी उपद्रव होने अथवा कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने पर उसका पूरा उत्तरदायित्व आपका होगा। कानूनी कार्रवाई की जाएगी।