मेरठ में बंदरों को भगाने के लिए लोग अपने घरों की छत और टैरेस पर लंगूरों के कटआउट लगा रहे हैं। लोगों का मानना है कि लंगूर को देखकर बंदर वहां नहीं आता है। ऐसे में किसी अप्रिय घटना से भी बचाव हो जाता है।
कंकरखेड़ा, श्रद्धापुरी, जागृति विहार, रोहटा रोड, शास्त्रीनगर और गंगानगर में हाल के छह माह में 20 से अधिक घटनाएं बंदरों द्वारा महिलाओं और बच्चों को काटने की हो चुकी हैं। जागृति विहार और श्रद्धापुरी में अब बंदरों के डर के कारण बच्चे पार्कों में खेलने के लिए भी नहीं जा रहे हैं। ऐसे में बंदरों से बचने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने घरों को लोहे के जाल से कवर कर लिया है।
सड़कों पर बंदरों का जमावड़ा
सड़क, पार्क और छतों पर बंदरों का जमावड़ा रहता है। बंदर घरों में भी घुस आते हैं। बच्चों को अकेला घर से बाहर नहीं निकलने देते हैं।
- अंकित गुप्ता, निवासी आदर्श नगर
यह भी पढ़ें: Rapid Train: चार रैपिड रेल के सेट से दिखा अद्भुत नजारा, जमीन देने के लिए MDA तैयार, चौथी सुरंग का निर्माण शुरू