फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rapid Train: चार रैपिड रेल के सेट से दिखा अद्भुत नजारा, जमीन देने के लिए MDA तैयार, चौथी सुरंग का निर्माण शुरू

Fri, 23 Dec 2022 10:47 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Rapid Train Update : चार रैपिड रेल के सेट से अद्भुत नजारा दिखा। उधर, MDA भी जमीन देने के लिए तैयार हो गया है। अब चौथी सुरंग का निर्माण शुरू हो गया है।
विज्ञापन
रैपिड ट्रेन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रैपिड ट्रेन के भूमिगत कॉरिडोर के लिए मेरठ में चौथी सुरंग का निर्माण शुरू हो गया है। गांधीबाग के नॉर्थ शाफ्ट से बेगमपुल की ओर दो समानांतर सुरंग बनाई जानी हैं, जिसमें एक सुरंग का कार्य पहले ही पूर्ण हो चुका है। अब सुरंग बोरिंग मशीन सुदर्शन (टीबीएम) 8.3 को नॉर्थ शाफ्ट से लांच करके दूसरी सुरंग का निर्माण शुरू किया गया है। 

विज्ञापन


एनसीआरटीसी (रिजनल रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनित वत्स ने बताया सुदर्शन 8.3 ने अक्तूबर माह में उत्तरी शाफ्ट गांधीबाग से बेगमपुल की ओर 700 मीटर लंबी सुरंग के निर्माण के बाद बेगमपुल आरआरटीएस स्टेशन पर ब्रेकथ्रू किया था। जिसके बाद टीबीएम को बेगमपुल स्टेशन शाफ्ट में डाला गया। इसके कटर हेड और शील्ड को ट्रेलरों पर लादकर गांधीबाग में स्थित लॉन्चिंग शाफ्ट पर वापस लाया गया है। मशीन के छोटे हिस्सों को सुरंग के रास्ते से ही वापस उत्तरी शाफ्ट गांधीबाग ले जाया गया। सुदर्शन एक अत्याधुनिक सुरंग निर्माण की बोरिंग मशीन है।

छह सुरंगों में फर्राटा भरेगी रैपिड
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस एवं मेट्रो कॉरिडोर में मेरठ सेंट्रल फुटबॉल चौक, भैंसाली और बेगमपुल तीन भूमिगत स्टेशन हैं। इन स्टेशनों को आपस में जोड़ने के लिए तीन भागों में दो समानांतर सुरंग बनेंगी। कुल छह सुरंगों का निर्माण किया जा रहा है। पहली दो समानांतर सुरंग भैंसाली से मेरठ सेंट्रल फुटबॉल चौक (करीब 2 किमी), दूसरी दो समानांतर सुरंग भैंसाली से बेगमपुल (करीब 1 किमी) और तीसरी दो समानांतर सुरंग गांधीबाग से बेगमपुल (करीब 700 मीटर) के बीच बनाई जा रही है। इन छह सुरंगों में से दो का निर्माण पूरा हो चुका है। गांधीबाग से बेगमपुल तक एक सुरंग, जबकि भैसाली से मेरठ सेंट्रल स्टेशन फुटबॉल चौक तक सुरंग का निर्माण पूरा हो चुका है। एनसीआरटीसी मेरठ में आरआरटीएस नेटवर्क पर ही स्थानीय पारगमन सेवाएं, मेरठ मेट्रो प्रदान करने जा रहा है जिसमें 25 किमी की दूरी में 13 स्टेशन होंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: मासूम शौर्य के मर्डर की पूरी कहानी, रूह कंपा देगी वारदात की सच्चाई, दरिंदों ने उगला पूरा राज

Trending Videos
विज्ञापन

चार रैपिड रेल के सेट से दिखा अद्भुत नजारा  
गुजरात से तैयार होकर चार ट्रेन सेट गाजियाबाद के दुहाई पहुंच चुके हैं, इन ट्रेनों का स्टेटिक और डायनामिक टेस्टिंग किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को एनसीआरटीसी ने चारों ट्रेन सेट का फोटो जारी किया, जो अपने आप में एक अद्भुत नजारा लग रहा है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: ऋषिकेश में यू-ट्यूबर की तलाश जारी, मां-बहन का रो-रोकर बुरा हाल, इस प्रोजेक्ट पर काम रहा है सुनील सैनी

जमीन देने के लिए एमडीए तैयार
एमडीए रैपिड रेल के लिए शताब्दीनगर में 2269 और 4000 वर्ग मीटर के भूखंड 99 साल की लीज पर 99-99 रुपये में देने को तैयार हो गया है। एमडीए के ओएसडी रंजीत कुमार ने बताया एमडीए रैपिड रेल के लिए शताब्दी नगर में जमीन दे रहा है। एनसीआरटीसी को स्टांप शुल्क अदा करके डीड कराने के लिए कहा है। पता चला है कि एनसीआरटीसी ने स्टांप शुल्क में राहत के लिए शासन को पत्र भेजा है। शासन का जैसा आदेश होगा, उसके अनुसार अगला कदम उठाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें