फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद व रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए पहुंचने लगे लोग, बाजारों में लौट रही रौनक

विज्ञापन
सरधना में ईद की खरीदारी करतीं महिलाएं। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
मवाना/सरधना/परीक्षितगढ़(मेरठ)। रक्षाबंधन व ईद के त्योहार पर बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। हिंदू महिलाएं भाइयों के लिए राखी और मुस्लिम महिलाएं ईद का सामान और कपड़ों की खरीदारी कर रहीं हैं। वहीं बहसूमा के बाजार में भी भीड़ रही। इस दौरान कुछ लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भूल गए।
विज्ञापन

ईद व रक्षा बंधन के त्योहार के चलते अब बाजार में रौनक बढ़ने लगी। सुबह से ही बाजार में खरीदारी के लिए महिलाएं और पुरुषों की अच्छी खासी भीड़ लगने लगती है। हिंदू महिलाएं अपने भाइयों के लिए राखी खरीद रही हैं तो मुस्लिम महिलाएं ईद के लिए मेवे और कपड़ों आदि की खरीदारी कर रही हैं। बाजार में लोगो की भीड़ बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे खिले हुए हैं। बुधवार को मैन बाजार, मवाना बस स्टैंड बाजार, शिव चौक बाजार एवं मेरठ बस स्टैंड पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। वहीं मिष्ठान की दुकानों पर भी भीड़ उमड़ रही है। वहीं मवाना, फलावदा के बाजारों में भी लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। सरधना के गंज बाजार, चौक बाजार, अशोक स्तंभ पुलिस चौकी, देवी मंदिर, पुलिस चौकी बस स्टैंड पर दुकानों पर लोगों ने सामान की खरीदारी की। इस दौरान पुलिस भी नगर में गश्त पर रही। वहीं बहसूमा के बाजार में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। बच्चों व महिलाओं ने राखी खरीदी।

त्योहारों के मौके पर लोग बाजारों में खरीदारी करने जाने लगे हैं।- फोटो : PARIKESHGARH

मवाना बाजार में रक्षाबंधन के लिए राखी की खरीदारी करतीं महिलाए, युवती।- फोटो : MAWANA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें