उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में भोपा थाना क्षेत्र के गांव बिहारगढ़ में बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पहुंची। टीम ने पीर खुशहाल द्वारा वन विभाग की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाया। इस दौरान कार्रवाई का विरोध किया गया लेकिन, अधिकारियों ने जेसीबी चलवाकर कार्रवाई जारी रखी।