फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विधायक ने घटिया निर्माण सामग्री की शिकायत पर अधिकारियों को बुला कराई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। अंदावली गांव के लोगों ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने की शिकायत सरधना विधायक से की। शिकायत के बाद विधायक ने अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जांच कराई। अधिकारियों ने घटिया सामग्री लगाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

लावड़-अंदावली मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। ग्रामीणों ने घटिया सामग्री लगाए जाने को लेकर मामले की शिकायत सरधना विधायक अतुल प्रधान से की। बुधवार को विधायक लावड़-अंदावली मार्ग पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को बुलाया। अधिकारियों ने निरीक्षण किया। उन्होंने घटिया सामग्री के प्रयोग करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। लावड़ नगर में बन रही आरसीसी रोड ऊपर होने के कारण हादसों की आशंका के चलते नगर के लोगों ने सीसी टाइल्स को सड़क के बराबर किए जाने की मांग की। जिस, पर उन्होंने अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार मिश्रा से जल्द समस्या के निस्तारण करने की बात कहीं। इस दौरान साजिद जैदी, पिंटू सैनी, अंशुल, बाबर रिजवी, अनमोल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें