फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईख में कीटनाशक का स्प्रे करते बेहोश हुआ मजदूर, कुछ मिनट में ही हो गई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा(मेरठ)। क्षेत्र के बाडम गांव में रविवार दोपहर ईख के खेत में कीटनाशक का स्प्रे कर रहा मजदूर बेहोश होकर गिर गया। आसपास के किसान उसे डॉक्टर के पास लेकर गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। हालांकि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव बाडम निवासी सूरज पुत्र राम सिंह मजदूरी पर रविवार दोपहर एक किसान की ईख में कीटनाशक का स्प्रे कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह खेत के बीच में पहुंचा। इस दौरान वह अचानक बेहोश होकर गिर गया। पास के खेतों में काम कर रहे किसान सूरज को डॉक्टर के पास लेकर गए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने हंगामा करते हुए खेत मालिक से मुआवजे की मांग की। इस संबंध में थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की मौत कीटनाशक के चलते हुई है। परिजनों द्वारा हंगामे की सूचना मिली थी। हालांकि इस मामले में अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें