फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव में जान फूंकने का दावा, चार घंटे चला तांत्रक का ड्रामा

विज्ञापन
अफजलगढ़ में सोनू की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
शव में जान फूंकने का दावा, चार घंटे चला तांत्रिक का ड्रामा
विज्ञापन

अफजलगढ़। शेरगढ़ में सोते एक युवक को जहरीले कीड़ ने काट लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। अंधविश्वास के शिकार परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाए झाड़फूंक कराते रहे। उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन हायर सेंटर ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और जहर पूरे शरीर में फैल गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन उसे लेकर गांव पहुंचे। शव को दफनाने की तैयारी चल रही थी, तभी एक और तांत्रिक बुलाया गया। शव में जान फूंकने का दावा करते हुए तांत्रिक झाड़फूंक करता रहा। चार घंटे उसका ड्रामा चला, उसके बाद शव को दफना दिया गया।
विज्ञापन

गांव शेरगढ़ निवासी सोनू (28) पुत्र किशोरी सिंह शुक्रवार की रात घर पर सो रहा था। सोते समय उसे किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया था। माना जा रहा है कि किसी सर्प ने उसे डस लिया था। परिजन उसे गांव के ही एक झाड़-फूंक करने वाले के पास भी लेकर गए थे, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ था। हालत बिगड़ने पर उसे शनिवार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार देर शाम युवक का शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। रविवार सुबह एक बार फिर रिश्तेदारों के कहने पर स्योहारा से एक तांत्रिक को बुलाकर करीब चार घंटे तक झाड़-फूंक की गई। रोते बिलखते परिजनों को आस जगी कि तांत्रिक शव में जान फूंक देगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। इसके बाद आपस में राय करके उसके शव को गांव के बाहर श्मशान घाट पर दफना दिया गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो वर्षीय बेटी को रोता-बिलखता छोड़ गया।

अफजलगढ़ में तंत्र मंत्र से सोनू का इलाज करते तांत्रिक।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर के अफजलगढ़ में तंत्र मंत्र क्रिया के दौरान सोनू के पास बैठे ग्रामीण।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर के अफजलगढ़ में तंत्र मंत्र से सोनू का इलाज करते तांत्रिक।- फोटो : BIJNOR

अफजलगढ़ में तंत्र मंत्र से सोनू का इलाज करते तांत्रिक।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें