फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के नाम किया मकान, विरोध करने पर बीवी को पीटा

Tue, 18 Apr 2017 05:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली
विज्ञापन
दो दिलों की प्रेम कहानी
विज्ञापन
शामली के कांधला में एक व्यक्ति ने अपना मकान पड़ोसी महिला के नाम कर दिया। पत्नी ने इसका विरोध किया, तो पति ने उसे पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित महिला ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी 15 वर्ष पूर्व पानीपत (हरियाणा) जिले की महिला से हुई थी। शादी के बाद महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। महिला का आरोप है कि उसके पति के गांव की ही एक महिला के साथ अवैध संबंध है, जिस कारण पूर्व में कई बार विवाद हो चुका है। मामले में कई बार समाज के लोगों ने पंचायत करते हुए समझौता भी कराया, लेकिन पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व महिला के पति ने अपना मकान अपनी प्रेमिका के नाम कर दिया। मंगलवार को जानकारी होने पर पत्नी ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। आरोप है कि पति और उसके परिजनों ने मिलकर उसे पीटकर घायल कर दिया। महिला ने तहरीर देकर आरोपी पति और ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें