फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Audio Viral : सिपाही बोला- छोटे भाई एक हजार रुपये भैंस लूंगा, फिर चाहे कितने पशु काटो

Tue, 18 Apr 2017 04:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
अवैध कमेले पर बवाल
विज्ञापन
सीएम के पशुओं के अवैध कटान के प्रतिबंध के प्रयासों को पुलिस पलीता लगा रही है। सोमवार को एक सिपाही की वायरल हुई ऑडियो ने पुलिस महकमे की कार्यशैली पर सवाल उठा दिए। एसएसपी ने देर रात सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। 35 सेकेंड की इस ऑडियो में सिपाही नरेंद्र कुमार ने मीट व्यापारी से कहा है कि एक हजार रुपये प्रत्येक पशु पर दो और जितने चाहे उतने पशु काटो। इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज से इस संबंध में बातचीत हो गई है। मामला सरूरपुर के हर्रा कस्बे का है। हर्रा पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही ने ऑडियो में मीट व्यापारी को छोटे भाई कहकर संबोधन करते हुए अलग मिलने की बात कही।
विज्ञापन


सिपाही ने कहा, छोटे भाई मैं ये कह रहा था कि एक हजार रुपये भैंस लूंगा और इसके लिए इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज से मेरी बात हो गई है। एक हजार रुपये प्रति पशु देने के बाद तुम्हें परमिशन की कोई जरूरत नही है, छोटे भाई एक हजार रुपये भैंस लूंगा, चौकी पर मुझे बता देना, इसलिए मैंने तुम्हें अलग में बुलाया है। छोटे भाई और किसी से बताने की जरूरत नही है। यह सिपाही लंबे समय से हर्रा पुलिस चौकी पर तैनात है। इस ऑडियो से पुलिस विभाग की किरकिरी हो रही है। जिसे सुनकर हिंदू संगठन से जुडे़ लोगों ने पुलिस अफसरों से भी शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन


एसपी देहात श्रवण कुमार ने कहा कि ऑडियो की सीओ सरधना से जांच कराई जा रही है। वहीं, एसएसपी ने देर रात सिपाही को सस्पेंड कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें