फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हाथ पकड़ने पर बखेड़ा, निकाह करने की जिद पर अड़ी युवती, पंचायत में भी नहीं बनी बात, फिर मामला थाने पहुंचा और...

Tue, 05 Oct 2021 11:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में एक युवक को युवती का हाथ पकड़ना भारी पड़ गया। युवती निकाह की जिद पर अड़ गई, लेकिन युवक ने निकाह करने से इनकार कर दिया। वहीं इस मामले को लेकर पंचायत हुई पर कोई बात नहीं बनी। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया।
विज्ञापन
निकाह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सरधना क्षेत्र के एक गांव में बंजारा जाति के युवक ने अपनी ही जाति की युवती को अकेला देख उसका हाथ पकड़ लिया। इस पर युवती उसके साथ निकाह करने की जिद पर अड़ गई। युवती के परिजन भी युवक से निकाह कराने की जिद पर अड़ गए। मामले में पंचायत हुई। निकाह के लिए मौलाना को बुलवाया गया। लेकिन युवक ने कबूल है, नहीं बोला। जिसके बाद मामला थाने पहुंच गया। वहां निकाह पर फैसला नहीं हो सका। 

विज्ञापन


एक गांव निवासी बंजारा जाति की युवती सोमवार दोपहर गांव में किसी काम से जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में बंजारा जाति के ही युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया। युवती ने शोर मचा दिया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवती ने कहा कि युवक ने उसका हाथ पकड़ा है तो अब वह इसी से निकाह करेगी। परिजन भी मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे। इसे लेकर हंगामा होते-होते शाम हो गई। कुछ तय न होने पर रात में गांव में पंचायत हुई। जिसमें युवती के परिजन निकाह के लिए तैयार हो गए, लेकिन युवक के परिजन निकाह के लिए तैयार नहीं हुए। उसके बावजूद निकाह के लिए पंचों ने पंचायत में ही मौलाना को बुलवा लिया। 

यह भी पढ़ें: किसानों में उबाल: लखीमपुर खीरी की घटना का पश्चिमी यूपी पर कितना बड़ा असर, तस्वीरों में देखें छह जिलों का हाल
विज्ञापन


मौलाना ने पंचायत में युवक व युवती से एक-दूसरे को निकाह कबूल करने को कहा। युवती ने निकाह कबूल है बोल दिया, लेकिन युवक ने नहीं बोला। जिसे लेकर पंचायत में बखेड़ा हो गया। पंचायत उखड़ गई और मामला थाने जा पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कहा कि जबरन किसी पर दबाव नहीं बनाया जा सकता। युवक ने निकाह करने से इनकार कर दिया है। बिना फैसला हुए ही दोनों पक्ष अपने घरों को लौट गए। 

यह भी पढ़ें: खास खबर: प्रधानों को गलत इतिहास पढ़ा रहा विभाग, वितरित की जा रही पुस्तक में दी गई भ्रामक जानकारी
विज्ञापन


पंचों ने दोनों पक्षों को कुछ दिन का समय युवक व युवती को एक-दूसरे को समझने के लिए दिया है। यदि युवक तैयार हो जाता है तो उसका निकाह करा दिया जाएगा। 

युवती व उसके परिजन निकाह के लिए राजी थे, लेकिन युवक पक्ष तैयार नहीं था। गांव के कुछ जिम्मेदार लोग थाने आए थे। वह दोनों पक्षों को समझा बुझाकर गांव ले गए। - लक्ष्मण वर्मा, थानाध्यक्ष, सरधना

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें