छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का चौथा आरोपी दबोचा
सरधना। छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म और मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को कुशावली गांव के पास से दबोचा।
थाना क्षेत्र के एक गांव में छह दिन पूर्व ट्यूशन पढ़ने गई कक्षा दस की छात्रा से चार युवकों ने एक बंद मकान में सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है वारदात खुलने के डर से आरोपियों ने उसे जहरीला पदार्थ पिला दिया। उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी लखन और विकास को घटना के कुछ ही देर बाद गिरफ्तार किया था। तीसरे आरोपी रोहित उर्फ राजा को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा। वहीं सोमवार को आरोपी रोबिन पुत्र राजकुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष सुभाष सिंह ने बताया कि घटना में शामिल चारों नामजद आरोपी पुलिस ने जेल भेज दिए हैं।
दुष्कर्म के आरोप में सौतेला पिता गिरफ्तार
सरधना। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी पिता को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने मुजफ्फरनगर निवासी महिला से दूसरा निकाह किया था। महिला की एक बालिग बेटी भी है। युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका सौतेला पिता लगातार पांच साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। पुलिस ने आरोपी पिता नसीम पुत्र युसुफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। संवाद