फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को प्रेमजाल में फंसाकर ठगा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती को प्रेमजाल में फंसाकर ठगा
विज्ञापन

दूसरे वर्ग के युवक पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को दूसरे वर्ग युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर हजारों रुपये की नगदी ठग ली। युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने उसके अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

युवती के परिजनों के अनुसार, उसके परिवार की एक युवती क्षेत्र के टेक गांव निवासी दूसरे वर्ग के युवक के संपर्क में आ गई। युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी ने ब्लैकमेल कर करीब 43500 रुपये की रकम ऑनलाइन ट्रांसफर करा ली। मामला बढ़ा तो युवती ने परिजनों को जानकारी दी। थाने में शिकायत करने पर पुलिस ने उन्हें टरका दिया। जब मामला जनप्रतिनिधियों के संज्ञान तक पहुंचा तो पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चर्चा है कि इस प्रकरण में आरोपी पक्ष के सहयोग में गांव के ही पूर्व प्रधान समेत दूसरे वर्ग की दो युवतियां भी शामिल हैं। सीओ बृजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें