सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए दोनों ठग
भूपेंद्र ने बताया कि उन्होंने अपने बैंक स्टेटमेंट द्वारा काफी कुछ तफ्तीश की। जिस एटीएम से उन्होंने रुपयों की निकासी की। जिस पेट्रोल पंप से उन्होंने अपनी कार में पेट्रोल भराया। इसके अलावा गोयल वॉच कंपनी, मदुरा गार्मेंट, श्रुति इंटरप्राइजेज और नवीन एंपोरियम के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज उन्होंने खंगालने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की मदद न मिलने से वह केवल गोयल वॉच कंपनी की सीसीटीवी फुटेज देख सके। उस फुटेज में दोनों ठगों की शक्ल साफ दिख रही है।
सेना से रिटायर्ड फौजी ने 2.17 लाख रुपये की क्रेडिट कार्ड से ठगी की शिकायत की है। बैंक स्टेटमेंट भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। जांच साइबर सेल को सौंपी गई है।
- अविनाश पांडेय, एसपी देहात
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/