डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि यहां पर घूमने व बैठने के लिए प्राकृतिक स्थान है। सभी विभाग मिलकर कार्य कर रहे हैं। अवशेष कार्य को शीघ्र ही पूर्ण करा लिया जाएगा। कमिश्नर और डीएम ने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई पेंटिग व मॉडल का निरीक्षण कर उन्हें प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर वन संरक्षक सहारनपुर वीके जैन, डीएफओ सूरज, सचिव एमडीए महेंद्र प्रसाद, एसडीएम जानसठ अनुज मलिक, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुलदीप मीणा, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के कंट्री हेड सुरेश बाबू, संजीव यादव, योगिता सिंह, लोहिया, एसडीओ पीएस मथुरिया, रेंजर मनोज कुमार बलोदी, राज सिंह, कुलदीप सिंह, मोहन कुमार बहुखंडी, डीआईओएस गजेंद्र कुमार समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
तैनात किए जाएंगे नेचर गाइड
कमिश्नर ने बताया कि वेटलैंड पर घूमने व पक्षियों की जानकारी देने के लिए नेचर गाइड की व्यवस्था की जाएगी। अध्यात्म के लिए ओपन प्लेटफार्म और पक्षियों की जानकारी के लिए एक बर्ड गाइड का प्रकाशन भी कराया जाएगा। कार्यक्रम में पेंटिंग एवं मॉडल प्रतियोगिता में मीरापुर के बसंत शिक्षा सदन इंटर कॉलेज की समर जैदी, ईसा अंसारी व राहील, ज्ञानस्थली पब्लिक की शुभि गुप्ता, प्रशांत व कृष्णा, शिखर शिक्षा सदन के सौरभ, तान्या व इनाना जैदी और फैजान जूनियर हाईस्कूल की सादिया, आस मोहम्मद व उज्मा को क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान के लिए प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम का संचालन नाहर सिंह टिकौला ने किया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/