फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तीन साल से अधर में लटका कुम्हारान मोहल्ले का सड़क निर्माण

विज्ञापन
सरधना। मोहल्ला कुम्हारान में अधूरी पड़ी निर्माधीन सड़क। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर के मोहल्ला कुम्हारान में तहसील रोड से मुख्य रास्ते को जोड़ने वाला सड़क निर्माण कार्य पिछले तीन वर्षों से अधर में लटका हुआ है। नगर पालिका द्वारा सड़क मरम्मत का ठेका छोड़ा गया था लेकिन काम अधूरा रह गया। हालात यह हैं कि इंटरलॉकिंग टाइल्स भी चोरी हो चुकी हैं। वार्ड सभासद फिरदौस ने थाने में टाइल्स चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
स्थानीय निवासी कल्लू, हाजी कासिम, नदीम और नौशाद ने बताया कि यह रास्ता मोहल्ले का मुख्य मार्ग है। इस पर होली भवन सहित दो धार्मिक स्थल स्थित हैं। इसके बावजूद पालिका द्वारा केवल मिट्टी डालकर काम रोक दिया गया। इससे रास्ते की हालत बदतर हो गई है। हल्की बारिश में ही सड़क पर भारी कीचड़ जमा हो जाता है। इससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। दिनभर वाहनों के आवागमन से सड़क पर धूल उड़ती रहती है। इससे राहगीरों के साथ-साथ आसपास के दुकानदार और स्थानीय निवासी भी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार नगर पालिका अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद सड़क निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं किया गया। तीन साल बीतने पर भी न तो मरम्मत कार्य पूरा हुआ और न ही रास्ते को सुचारू किया गया। इससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है।
चेयरपर्सन सबीला बेगम का कहना है कि जल्द ही नए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद सड़क का निर्माण कराकर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें