संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गांधी बाग क्रिकेट मैदान में रविवार को कारपोरेट फ्रेंडशिप कप क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत हुई। इसमें दो मैच खेले गए। कैंट बोर्ड इलेवन और एसएस स्ट्राइकर की टीम विजयी रही। पहले मैच में एसएस स्ट्राइकर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 196 रन बनाए।
सुशांत ने 54 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में दीपक तोमर व पुष्पेंद्र ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टेक टाइटंस की टीम 16.3 ओवर में 120 रन ही बना सकी। एसएस स्ट्राइकर की टीम ने 76 रन से मैच जीता। दूसरा मैच कैंट बोर्ड इलेवन व कैंटीन वॉरियर्स के बीच खेला गया।
कैंटीन वॉरियर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। कैंट बोर्ड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए। इसमें विश्वेंद्र चौधरी ने नाबाद 134 रन बनाए। गेंदबाजी में करण ने तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैंटीन वॉरियर्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना सकी। इसमें कैंट बोर्ड की टीम ने 83 रदन से मैच जीता। मैन ऑफ द मैच विश्वेंद्र रहे। मैच से पूर्व कैंट विधायक अमित अग्रवाल व ब्रिगेडियर शब्बारुल हसन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट की शुरूआत की। इस मौके पर कैंट बोर्ड सीईओ जाकिर हुसैन, संयुक्त सीईओ हर्षिता समेत आदि लोग रहे।