फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: लापता युवक का शव दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पास मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 16 Sep 2021 02:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में लापता युवक का शव मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर परतापुर के पास मिला। वहीं परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कारर्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद में जानीखुर्द थाना क्षेत्र के गांव चौबला से पांच दिन पूर्व लापता हुए युवक का शव दो दिन पहले मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर परतापुर के पास मिला। वहीं बुधवार को मृतक के परिजन परतापुर थाने पहुंचे और उन्होंने मृतक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप है कि मृतक के लापता होने की तहरीर जानी थाने में दी गई थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

विज्ञापन


गांव चौबला निवासी सोनू (35 वर्ष) पुत्र कृष्णपाल 10 सितंबर को अपने दो दोस्तों के साथ घर से गया था। परिजनों के अनुसार, शाम तक घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई। जब उसका कुछ पता नहीं चला तो 11 सितंबर को उसके लापता होने की तहरीर जानी थाने में दी गई।

यह भी पढ़ें: बिटिया के कत्ल का खुला राज: दुष्कर्म में विफल होने पर नशेड़ी युवक ने दिया था वारदात को अंजाम, शरीर पर मिले थे नाखून के निशान
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। वहीं, दो दिन पूर्व सोनू का शव मेरठ-बागपत हाईवे पर परतापुर के पास मिला। शरीर पर जख्म के कई निशान थे। पुलिस ने दुर्घटना में मृतक की मौत होने की आशंका व्यक्त की थी। सूचना मिलने पर परिजनों ने मंगलवार को शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राकेश टिकैत ने ली चुटकी: कहा-वोट की खातिर देश को बांट रही भाजपा, राजनीति में अब्बाजान, चचाजान के बाद 'ताऊ' की एंट्री बाकी

वहीं बुधवार को फिर से परिजन परतापुर थाने पहुंचे। उन्होंने सोनू की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए घटना की निष्पक्ष जांच कर खुलासा करने की मांग की। जिस पर परतापुर थानाध्यक्ष ने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें