फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। रेस्टोरेंट संचालक के गोली मारने के मामले में पुलिस 13 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। आरोप है कि पीड़ितों पर फैसले का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

बताते चलें कि कस्बा निवासी जफर पुत्र अमीरुद्दीन मीठेपुर मार्ग पर रेस्टोरेंट चलाता है। एक फरवरी को बाइक सवार तीन युवकों ने चिकन के पैसे मांगने पर उसे गोली मार दी थी। इस मामले में पीड़ित के भाई नासिर ने इंचौली थाने में दो युवकों को नामजद व एक अज्ञात में जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुलिस 13 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। आरोपी पीड़ित परिवार को मुकदमा वापस न लेने पर धमकी दे रहे हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस भी उन पर फैसले का दबाव बना रही है। पीड़ित ने एसएसपी से मामले की शिकायत कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मुकदमे की तफ्तीश दूसरे विवेचक से कराने को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा। एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें