फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में पकड़े गए आतंकी सलमान वानी ने बागपत से की थी इलेक्ट्रिीशियन की पढ़ाई, एटीएस ने काॅलेज में खंगाले दस्तावेज

Mon, 22 Jun 2020 10:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में एटीएस द्वारा दबोचे गए आतंकी सलमान वानी ने उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के एक इंस्टीट्यूट में असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन का कोर्स किया था। 

विज्ञापन


एटीएस और खुफिया विभाग की टीम ने कॉलेज पहुंचकर उसके सभी प्रमाण पत्रों की जांच की है। बताया गया कि पांच दिसंबर 2019 को जिला रामबन के कस्बा बनिहाल निवासी सलमान वानी असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन का कोर्स करने पहुंचा था। इसके बाद वह पिछले महीने अपने साथियों के साथ वापस लौट गया।

यह भी पढ़ें: बागपत: हत्या में नामजद चल रहे कुख्यात परमवीर तुगाना पर कार सवार बदमाशों ने की फायरिंग, ड्राइवर समेत पांच घायल
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि आतंकी सलमान यह कोर्स पूरा करने के दौरान अन्य विद्यार्थियों के साथ हाॅस्टल में रहा था। वहीं यह भी सामने आया है कि प्रतिवर्ष यहां कई विद्यार्थी हायर एजुकेशन के लिए ग्रामीण विकास कौशल योजना के तहत इस तरह के विभिन्न कोर्स करने आते हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आतंकी सलमान बागपत के इस इंस्टीट्यूट में पूरे छह माह रहा था। सोमवार को एटीएस, एलआईयू समेत खुफिया एजेंसियों ने काॅलेज पहुंचकर उससे संबंधित दस्तावेजों को खंगाला और शिक्षकों से पूछताछ की।  टीम ने शैक्षिक प्रमाण पत्र के अलावा शिक्षकों से भी जानकारी ली।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें