फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विदुरकुटी पर गंगा नदी किनारे स्नान मेले में बनाएं जाने लगे तंबू

Tue, 05 Nov 2024 01:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
बिजनौर में विदुर कुटी के सामने गंगा स्नान की तैयारी के बारे में जानकारी लेते अ​धिकारी। स्रोत वि
विज्ञापन
बिजनौर। विदुरकुटी के पास गंगा किनारे लगने वाले कार्तिक मेले के आयोजन की तैयारी तेज चल रही है। जिला पंचायत के द्वारा गंगा मेले की जमीन को समतल किया जा रहा है। जिला पंचायत की ओर से मेले में सरकारी तंबुओं बनाने शुरू कर दिए। मेले का मुख्य मार्ग और वीआईपी मार्ग बनाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


गंगा किनारे लगने वाले मेले में हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। जनपद में विदुरकुटी समेत नांगलसोती, बैराज घाट आदि स्थान पर मेला लगता है। परंतु जनपद का मुख्य कार्तिक गंगा स्नान मेले का आयोजन महात्मा विदुरकुटी के सामने होता है। विदुरकुटी से गंगा स्नान मेला जाने के लिए करीब 15 मीटर चौड़ा रास्ता बनाया जा रहा है। जिला पंचायत की ओर से गंगा तट पर करीब चार लाख मीटर भूमि चिह्नित की गई है। मेले को सेक्टर में भी विभाजित किया गया। मेले में मुख्य बाजार, वीआईपी तंबू, मीना बाजार एवं श्रद्धालुओं के तंबू के लिए जमीन को चिन्हित कर समतल किया जा रहा है। जिला पंचायत अधिकारी गंगा तट का मुआयना कर रहे हैं। मेले की तैयारी बड़ी संख्या में मजबूत व ट्रैक्टर लगे हुए हैं।
अपर मुख्य अधिकारी विकास मिश्रा ने बताया कि गंगा स्नान मेले की तैयारी तेजी से चल रही है। विभाग की ओर से टेंट व तंबुओं के डेरे बनाएं जा रहे हैं। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गंगा रेती को समतल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें