फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: धार्मिक स्थल की दीवार तोड़ने पर तनाव, एसडीएम समेत गांव में पुलिस फोर्स तैनात

Fri, 23 Feb 2024 03:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में मवाना क्षेत्र के एक गांव में धार्मिक स्थल की दीवार तोड़ने पर तनाव की स्थिति बन गई है। सूचना मिलने पर एसडीएम और कई थानों की पुलिस पहुंची है।
विज्ञापन
मौके पर जानकारी लेते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मवाना में मोहल्ला मुन्नालाल में धार्मिक स्थल की दीवार समुदाय विशेष द्वारा तोड़े जाने को लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। वहीं, मौके पर आसपास के थानों की पुलिस फोर्स बुला ली गई है। वहीं, एसडीएम द्वारा तोड़ी गई दीवार निर्माण कराया जा रहा है। उधर, समुदाय विशेष के दो लोगों को हिरासत में ले रखा है।

विज्ञापन




उधर, धार्मिक स्थल की दीवार तोड़ने की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के लोग भी पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें: सनसनीखेज वारदात: सोनीपत के दो बच्चों की हत्या, बागपत में मिले शव, मां और उसके करीबी पर जताया जा रहा शक

विज्ञापन

हिंदू संगठन के लोगों में फैला आक्रोश
प्राचीन धार्मिक स्थल की दीवार को समुदाय विशेष के लोगों द्वारा तोड़कर कब्जा करने को लेकर हिंदू धर्म के लोगों के साथ-साथ संगठन के लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को समझने का प्रयास किया। इसके बाद विवाद बढ़ता चला गया। उसके बाद मौके पर एसडीएम अखिलेश यादव पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों के लोगों को समझाने का प्रयास किया।

वहीं, इस मामले में मंदिर प्रशासन ने समुदाय विशेष के लोगों के खिलाफ थाने पर तहरीर दे दी है। जानकारी के बाद उक्त प्राचीन धार्मिक स्थल पर हिंदू धर्म, संप्रदाय विशेष के सैकड़ों लोग मौके पर एकत्र हो गए। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने समुदाय विशेष के लोगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए।
विज्ञापन

उधर, मामला हिंदू धर्म और संप्रदाय विशेष का होने के चलते नगर में तनाव के माहौल को देखते हुए पुलिस बल को तैनात किया गया है। इस अवसर पर हिंदू संगठनों के लोगों ने मौके पर पहुंचे एसडीम अखिलेश यादव से प्राचीन धार्मिक स्थल की दीवार तोड़े जाने की शिकायत की। उप जिलाधिकारी अखिलेश यादव ने दोनों पक्षों को समझने का प्रयास किया लेकिन, मामला शांत नहीं हुआ। मंदिर प्रशासन ने समुदाय विशेष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। हालांकि, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, हिंदू संगठन के लोग मंदिर की दीवार तोड़ने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें