फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्राट मिहिर भोज को लेकर युवकों में तनाव, कई राउंड फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
सम्राट मिहिर भोज को लेकर युवकों में तनाव, कई राउंड फायर
विज्ञापन

हस्तिनापुर। सम्राट मिहिर भोज मामले को लेकर बुधवार को दो समुदाय के कुछ युवकों में विवाद की स्थिति बन गई। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। जिन्हें देखकर युवकों में खलबली मच गई और सभी मौके से फरार हो गए।
मामला थाना बहसूमा क्षेत्र के नया गांव के चौराहे का है। यहां दो दिन पूर्व दो समुदाय के युवकों ने सम्राट मिहिर भोज को अपने-अपने समुदाय का बताया, जिसे लेकर दोनों समुदाय के युवकों में बहस छिड़ गई। यहां मामला शांत हुआ तो उसके बाद सोशल मीडिया पर भी अभद्रता की गई।
विज्ञापन

दोनों समुदाय के युवकों ने बुधवार को नया गांव के चौराहे पर मध्य गंग नहर और गैस एजेंसी के पास एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी। दोपहर 12 बजे दोनों समुदाय के सैकड़ों युवक निर्धारित स्थान पर एकत्रित हो गए। राहगीरों ने बताया कि यहां पर कई राउंड हवाई फायरिंग की गई। मामले की जानकारी बहसूमा थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद बहसूमा, हस्तिनापुर और रामराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
कई थानों की पुलिस आते देख दोनों ही समुदाय के युवक तितर-बितर होकर गन्ने के खेतों में जाकर छिप गए। थाना पुलिस ने युवकों की तलाश की, परंतु पुलिस के हाथ नहीं लगे। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों और राहगीरों ने बताया कि सभी युवक स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले हैं। कोई भी बड़ा व्यक्ति इनमें शामिल नहीं था।
विज्ञापन

ऐसा कोई मामला नहीं था
हस्तिनापुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कोई ऐसा मामला नहीं है। कोई फायरिंग नहीं की गई है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है।
थाना प्रभारी बहसूमा रामअवतार सिंह का कहना है कि सूचना मिली थी कि दो पक्षों में विवाद होने की संभावना है। मौके पर पहुंचे तो कोई नहीं मिला। घटना उनके थाना क्षेत्र की नहीं है।

अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें