फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा का रुख बदला: पारा तीन डिग्री गिरा, अभी नहीं बारिश के आसार, अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा मौसम

Wed, 13 Apr 2022 11:31 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

पश्चिमी यूपी में मौसम में उतार चढ़ाव बना हुआ है। आसमान पर धुंध छाई रही। आंधी के आसार भी बन गए हैं। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी बारिश के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
weather news, गर्मी का मौसम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम में चल रहे उतार चढ़ाव के बीच मंगलवार दोपहर बाद आसमान पर हल्के बादल छा गए। इससे किसानों की धड़कन बढ़ गईं, क्योंकि इस समय गेहूं की कटाई पीक पर चल रही है। वहीं हवाओं का रुख बदलने पर तापमान 41 डिग्री से लुढ़ककर 38 के पास पहुंच गया है।

विज्ञापन


सोमवार का दिन इस सीजन में सबसे गर्म रहा था और दिन का तापमान भी 41 डिग्री पर पहुंच गया था, लेकिन मंगलवार को फिर से मौसम थोड़ा बदला तो दोपहर के समय हल्के बादल छा गए, कभी धूप तो कभी बादलों के बीच मौसम बदलता रहा। आसमान पर धुंध छाई रही। आंधी के आसार भी बन गए।

यह भी पढ़ें: विक्टोरिया पार्क अग्निकांड: 16 साल पहले का वो खौफनाक मंजर... जब तड़प-तड़पकर मर गए थे लोग, छिन गईं थीं 230 परिवारों की खुशियां
विज्ञापन


मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि वेस्ट यूपी में 17 अप्रैल तक मौसम शुष्क बना रहेगा। दिन का तापमान 40 डिग्री के आसपास बना रहेगा, जिससे दिन में लू का असर भी रहेगा।
विज्ञापन


एनसीआर में मेरठ का एक्यूआई सबसे ज्यादा 
तीसरे दिन भी एनसीआर में मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सबसे अधिक रहा। हालांकि मंगलवार को एक्यूआई 295 दर्ज किया गया। सोमवार को एक्यूआई 314 था। हवा चलने से प्रदूषण में थोड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें