फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से छेड़छाड़ व मारपीट, चार आरोपियों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से छेड़छाड़ व मारपीट, चार आरोपियों पर मामला दर्ज
विज्ञापन

सरधना। सरकारी नल पर पानी लेने गई किशोरी से छेड़छाड़ और मारपीट के अलावा घर पर हमला बोलने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष ने सीओ से मिलकर महिला पर फर्जी शिकायत दर्ज कराने का आरोप लगाया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसका पति जानसठ में काम करता है। सात सितंबर की शाम उसकी 14 वर्षीय बेटी सरकारी नल पर पानी लेने गई थी। वहां सौरभ बैठा हुआ था। सौरभ ने बेटी से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर गाली गलौज व मारपीट की। बेटी घर पहुंची तो कुछ ही देर बाद सौरभ, सुमित, शुभम व रोशन ने लाठी डंडों से लैश होकर उनके घर पर हमला बोल लिया। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी की छेड़छाड़ से परेशान होकर उसकी पुत्री कभी-कभी स्कूल भी नहीं जा पाती। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सौरभ, सुमित, शुभम व रोशन के खिलाफ गाली गलौज व मारपीट व छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, छुर के कुछ ग्रामीण शनिवार को सीओ से मिले और महिला पर फर्जी शिकायत के आधार पर शिकायत करने का आरोप लगाया। सीओ आरपी शाही ने मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें