फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: हस्तिनापुर में दशहरे पर स्नान करने आई किशोरी की गंगा में डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 09 Jun 2022 03:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

गुरुवार को जयेष्ट गंगा दशहरा के अवसर पर हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। हस्तिनापुर में परिवार के साथ स्नान के लिए पहुंची एक 15 वर्षीय युवती की स्नान के दौरान गंगा में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
गंगा दशहरा पर स्नान करते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से सटे हस्तिनापुर में गुरुवार को परिवार के साथ गंगा दशहरा के अवसर पर गंगा में स्नान के लिए पहुंची एक 15 वर्षीय युवती की गंगा में डूबने से मौत हो गई। युवती की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार को जयेष्ट गंगा दशहरा के अवसर पर हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे। इनमें रोहटा थाना क्षेत्र के गांव किनौनी निवासी चीनू शर्मा पुत्री करण भी परिवार के साथ मखदुमपुर गंगा घाट पर स्नान के लिए पहुंची थी। यहां पहुंचकर परिवार के लोगों ने सुबह को गंगा की विधि-विधान से पूजा करने के बाद भंडारे का आयोजन किया। उसके बाद परिवार के कुछ लोग गंगा में स्नान करने लगे, जिनमें चीनू भी शामिल थी।

बताया गया कि यहां तकरीबन आधा दर्जन लोग गहरे पानी में पांव पड़ जाने के कारण अचानक डूबने लगे। समय रहते मौके पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों ने उन्हें बचा लिया लेकिन चीनू का कुछ पता नहीं लग सका। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Board Result 2022: पश्चिमी यूपी में दसवीं-बारहवीं के 10 लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार अगले सप्ताह होगा खत्म

विज्ञापन

घटना की जानकारी थाना प्रभारी द्वारा उच्च अधिकारियों को दी गई जिसके बाद थाना पुलिस और स्थानीय गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया और गंगा में डूबी  किशोरी की तलाश की गई। कई घंटों तक गंगा में सर्च अभियान चलाया गया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चीनू को गंगा में तलाश कर लिया गया। बताया गया कि जब तक उसकी सांस चल रही थी। उसे तुरंत सीएचसी मवाना में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने किशोरी को तुरंत ऑक्सीजन लगाकर अन्य उपचार किया लेकिन जब तक उसने दम तोड़ दिया था।

इस संबंध में थाना प्रभारी कुंवर पाल सिंह ने बताया कि रोहटा थाना क्षेत्र के गांव किनौनी निवासी 15 वर्षीय किशोरी स्नान करते वक्त गंगा में डूब गई थी। उसे गंगा में तलाश कर थाना पुलिस की गाड़ी में मवाना सीएचसी भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें