फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

रोहटा। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने किशोरी की वीडियो बनाकर वायरल कर दी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन युवकों ने घर में अकेली किशोरी के साथ पहले अश्लील हरकत करते हुए वीडियो बनाई। वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने थाना रोहटा में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने दबिश देकर दो आरोपियों अन्नू व प्रिंस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तीसरा आरोपी हिमांशु अभी फरार है। थाना प्रभारी निरीक्षक रोहटा उपेंद्र सिंह ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई
मवाना। गांव ततीना निवासी राजकुमार ने थाने में दी तहरीर में पुत्री अंजली की गुमशुदगी दर्ज कराई है। तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री अंजली (20) 2 अक्तूबर की सुबह शौच के लिए गई थी। शाम तक नहीं लौटने पर काफी तलाश किया। लेकिन कोई पता नहीं चल सका। गुमशुदगी दर्ज कर पता लगाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें