फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: जुबेर की हत्या की गुत्थी सालिम की मौत ने उलझा दी, अब कोतवाली से शूटर की पत्नी को उठाया

Mon, 20 Sep 2021 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

हत्याकांड में तार कहां से जुड़ रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है, इस मामले में एक आरोपी के बेटे ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
आत्महत्या करने वाला छात्र सालिम व जुबैर का फाइल फोटो दाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में पार्षद जुबेर अंसारी की हत्या में अब पुलिस उलझ गई है। हत्याकांड के तार कहां से जुड़े हैं, इसका पता लगाने के लिए पुलिस ने हाजी फतेहयाब को उठाया तो उसके बेटे सालिम ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। अब पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र से शूटर की पत्नी को हिरासत में लिया है। पुलिस का दावा है कि वह हत्या के खुलासे के बेहद करीब है।
विज्ञापन


जुबेर हत्याकांड करोड़ों की कीमत की जमीन के विवाद से जुड़ा है। पुलिस इस घटना का खुलासा ही करने वाली थी कि शनिवार सुबह आरोपी फतेहयाब के बेटे सालिम ने खुद की कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। इसके बाद पुलिस बैकफुट पर आ गई है और फतेहयाब को छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि रविवार को दिल्ली में सालिम का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद ही शव को मेरठ लाया जाएगा और इसकी रिपोर्ट के बाद ही पुलिस की जांच आगे बढ़ेगी।

बता दें कि .32 बोर की अवैध पिस्टल से सालिम ने खुदकुशी की है। जुबेर हत्याकांड और लिसाड़ीगेट में जावेद पहलवान की हत्या भी .32 बोर की पिस्टल से हुई थी। इसके चलते पुलिस ने इस अवैध पिस्टल को अपने कब्जे में लिया और फॉरेंसिक लैब में भेजकर जांच कराने की बात कही है। सालिम के शव का पोस्टमार्टम सोमवार को दिल्ली में होगा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कई राज खुल सकते हैं। पुलिस पता लगा रही है कि हाजी फतेहयाब के घर पर पिस्तौल कहां से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जुबेर हत्याकांड में पुलिस टीम ने जावेद नाम का युवक लिसाड़ीगेट क्षेत्र से उठाया है। पूछताछ के दौरान उसने कुछ राज खोले हैं। जावेद की निशानदेही पर शनिवार रात पुलिस ने कोतवाली से एक महिला को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। उसका पति शूटर ही बताया गया है।
 
पुलिस टीम असमंजस की स्थिति में कि जुबेर हत्याकांड का मास्टरमाइंड किसे बनाया जाए। सालिम की मौत से पुलिस के खुलासे में कई अटकलें आ गई हैं। वहीं, डकैती में वांछित फतेहयाब को भी पकड़ने में पुलिस को पसीने छूट रहे हैं।

पर्याप्त सबूत होने का दावा
जुबेर हत्याकांड का खुलासा करने में पुलिस पर्याप्त सुबूत होना बता रही है। इस हत्याकांड के खुलासे के बाद कई और घटना का खुलासा भी हो सकता है। पुलिस का दावा कि विवादित जमीनों पर कब्जा करने के लिए बड़ा गैंग शहर में चल रहा है। करोड़ो की जमीन का झांसा देकर जुबेर को पहले फंसाया गया और फिर उसे मार दिया गया।

जुबेर हत्याकांड में कई महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस के पास है। जिसका जल्द खुलासा किया जाएगा। सालिम के शव का सुपुर्द ए खाक होने के बाद ही परिवार के लोगों से जानकारी लेंगे। फतेहयाब तो डकैती के मामले में वांछित है उसको भी पुलिस गिरफ्तार करेंगे। - विनीत भटनागर, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें